Blogger
सोशल मीडिया के इस दौर में ब्लॉगिंग का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है जहां आज के समय में लोग यूट्यूब से वीडियो देखना न्यूज़ देखना फिल्म देखना ऑनलाइन पढ़ाई करना या मनोरंजन का साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं वही यह सारी जानकारी को पढ़कर भी ब्लॉक को पढ़कर भी प्राप्त कर सकते हैं , समय में लोग किताबों को पढ़ाना और किताबों के माध्यम मनोरंजन या ज्ञानवर्धक जानकारी को प्राप्त करते थे आज के समय में लोग किताबों को पढ़ना या ब्लॉक को पढ़ना पहले की अपेक्षा थोड़ा कम हो गया है लेकिन अगर बात करें blogging platform की तो ब्लॉगिंग करना भी कमाने का एक अच्छा प्लेटफार्म है अगर हम एक अच्छे ब्लॉगर बन जाते हैं तो एक अच्छी इनकम हमारे पास आने लगते हैं। मेरी माने ब्लॉगिंग करना पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो उसी क्षेत्र के बारे में लोगों को जानकारी प्राप्त कराने में आप उनकी मदद कर सकते हैं अगर आप इसे पैसा कमाने का साधन समझेंगे तब आप इससे पैसा नहीं कमा सकते हैं आपको अपने पास जो जानकारी है वह ब्लॉगिंग के माध्यम से दूसरे लोगों को दे सकते हैं।
Monetization
मोनेटाइजेशन एक ऐसा शब्द है जो हमें ब्लॉग को लिखने में ऊर्जा प्रदान करता है यदि हमारा ब्लाग चैनल मोनेटाइज रहता है तो हमारे ब्लॉक के माध्यम से हमारे पास पैसा आने लगता है तो सबसे पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि मोनेटाइजेशन यूट्यूब की अपेक्षा बहुत ही आसान है, यूट्यूब में आपको 1000 सब्सक्राइबर्स 4000 घंटे व्यू 1 साल में आना अनिवार्य है । वहीं अगर बात किया जाए ब्लॉग में तो आपके ब्लॉग में 25 ब्लॉग से ज्यादा होना चाहिए और प्रतिदिन आपके ब्लॉग पर कुछ ना कुछ विजिटर्स आने चाहिए। इतनी क्राइटेरिया को पार कर चुके हैं तब आप गूगल ऐडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं अप्लाई करने के 2 सप्ताह बाद आपके पास ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि आपका ब्लॉग मोनेटाइज हो गया है हम आपके ब्लॉग पर ऐडस आने शुरू हो जाएंगे ।आप लोग यह भी जान लीजिए एक एक सफल यूट्यूब पर बनने की अपेक्षा आप एक सफल ब्लॉगर भी बन सकते हैं दोनों ही एक अच्छे कार्य हैं लेकिन दोनों में ही आपको निपुण होना पड़ेगा तो आप अपने हिसाब से अपना क्षेत्र का चुनाव कर सकते हैं।
सावधानियां
आपका एक ब्लाग कम से कम 300 से 1000 के ऊपर शब्दों में रहना चाहिए । नहीं तो कुछ लोग होते हैं 25 लिखने के चक्कर में सौ सौ वर्ड का एक - एक ब्लॉग लिख कर कंप्लीट कर देते हैं ऐसा नहीं करेंगे। आप अपनी मनपसंद का ब्लॉक लिखेंगे तो उस क्षेत्र में आपको जानकारी रहेगी तभी लिखेंगे इसलिए यह आपको डिसाइड करना है कि आप किस क्षेत्र में ब्लॉक लिखना पसंद करते हैं और आपको किस क्षेत्र की अच्छी जानकारी है।
ब्लॉग लिखने में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में कॉपी पेस्ट करने लगते हैं यही कारण उनकी ब्लॉगिंग कैरियर की बर्बादी का कारण हो जाता है कॉपी पेस्ट अगर आपको करना है तो पहले से जान लीजिए कि आप ब्लॉग के क्षेत्र में सफल नहीं हो सकते इसलिए यदि आपका इंट्रेस्ट इसमें हो तो ही आप इस क्षेत्र को चुने।