आरोग्य सेतु ऐप क्या है ?
आरोग्य सेतु एप क्या है ? यह ऐप Corona virus tracking app है जोकि कोरोना कवच ऐप का अपडेटेड वर्जन है जिसे आप 16 भाषाओं में यूज कर सकते हैं । इसका उपयोग क्या है और यह कैसे काम करता है खास करके उस समय में जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। आज पूरे भारत में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगभग 3000 के पार हो चुकी है और मरने वालों की संख्या लगभग 100 के आसपास बताई जा रही है ।आरोग्य सेतु ऐप
यदि आप कहीं जा रहे हैं बाजार या अन्य किसी स्थान पर तो यह अब आप की लोकेशन को ट्रेस करता है और आपको बताता है की आपके आसपास कोई कोरोना इनफेक्टेड व्यक्ति आया था या नहीं।
App Download Link Click Here
आरोग्य सेतु एप का उपयोग करने के लिए आपको प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और उसमें टाइप करना होगा आरोग्य सेतु एप्स , वहां से आप इसको डाउनलोड कर लीजिए डाउनलोड करने के बाद आपको अपने नंबर से इस ऐप को रजिस्टर्ड करना होगा जो कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी के द्वारा रजिस्टर्ड हो जाएगा जिसमें आपकी कुछ डिटेल ही मांगी जाएगी जैसे नाम उम्र देश और आपका व्यवसाय इसके बाद इसमें आपको अपना जीपीएस ऑन करना पड़ेगा इसमें आपको जीपीएस और ब्लूटूथ के द्वारा नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे आप किसी इनफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या नहीं यदि आप अपना सारा डिटेल सही-सही भरते हैं तो उसी के बेसिस पर यह आपको कोरोना होने की पॉसिबिलिटी को बताता है। इस ऐप के और भी फीचर्स हैं जो आपको कोरोना वायरस से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करते हैं।
